तीन साल में पहली बार नवम्बर में चुभ रहा डेंगू का डंक, रोजाना 25 से 30 लोग आ रहे चपेट में
लखनऊ
डेंगू का डंक कमजोर नहीं पड़ रहा है। लगातार लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। रोजाना 25 से 30 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। तीन साल बाद यह पहला मौका जब नवम्बर में डेंगू का प्रकोप है। आमतौर पर अक्तूबर में डेंगू का खात्मा हो जाता है। जनवरी से अब तक लखनऊ में करीब 1400 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। नवम्बर में डेंगू के प्रकोप से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
बारिश बनी मुसीबत
डॉक्टरों का कहना है कि इस साल बारिश अक्तूबर में काफी हुई है। अक्तूबर जाते-जाते खूब बारिश हुई। नतीजतन जगह-जगह जलजमाव हो गया। मच्छरों के लार्वा भी खूब पनपे। यही वजह है कि डेंगू का प्रकोप अभी तक बरकरार है। डॉक्टरों ने एक से डेढ़ हफ्ते डेंगू का प्रकोप और रहने की आशंका जाहिर की है। डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी के मुताबिक जिन इलाकों में जलभराव अधिक है। उनमें मच्छर अधिक पनप रहे हैं। डेंगू का प्रकोप भी उन्हीं इलाकों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। फैजुल्लागंज, गोमतीनगर, इंदिरानगर, आलमबाग समेत दूसरे इलाकों में डेंगू के मरीज आ रहे हैं।

पाठको की राय