तहसीलदार को सस्पेंड करने की मांग पर पूर्व गृहमंत्री की भूख हड़ताल
कोरबा
प्रशासन आज कुआंभट्टा में बेजा कब्जा तोड?े पहुंचा,जहां प्रशासन को एक ओर बस्ती वासियों के विरोध का सामना करना पड़ा वहीं पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर प्रशासन की कार्रवाई को असंगत बताते हुए बस्तीवासियों के समर्थर्न में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
उन्होंने बताया कि पीड़ितों को जब तक न्याय नहीं मिल जाता कब तक वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने पीड़ितों की अपील एवं ट्रांसफर पीटिशन कलेक्टर न्यायालय में पेंडिंग होने की बात कही। 30 तारीख को तहसील कार्यालय से कब्जा खाली कराने हेतु जारी आदेश को असंगत बताते हुए उन्होंने पीड़ित पक्ष को अपील का पर्याप्त अवसर नहीं दिए जाने और दबाव- प्रभाव में गरीबों की बस्ती में जमीनों को हथियाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की निंदा की। उन्होंने कल ही इस मामले की जानकारी जिला कलेक्टर को देते हुए कार्यवाही को असंगत बताया था।आज सचिव, राजस्व छत्तीसगढ़ शासन एवं मुख्यमंत्री तक प्रशासन की इस कार्यवाही को असंगत बताते हुए तहसीलदार को तत्काल निलंबित करने की बात कही।

पाठको की राय