Sunday, October 25th, 2026

तरबूज का लालच देकर चाचा ने मासूम से किया रेप 

 मुजफ्फरपुर 
बिहार के मुजफ्फरपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 10 साल की मासूम के साथ चाचा ने दरिंदगी की है। आरोपी दुकान चलाता है। परिजनों की शिकायत पर उसके खिलाफ सरैया थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं वारदात के बाद से आरोपी फरार है। उसने एक तरबूज का लालच देकर घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित मासूम का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को बच्ची अपने घर के पास बांध पर स्थित आरोपी भरत चौधरी की दुकान पर चीनी लेने गई थी। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है और इसलिए वह उसे चाचा कहकर बुलाती है। चीनी देने से पहले भरत ने बच्ची को तरबूज दिलाने का लालच दिया। जब बच्ची मान गई तो वह उसे बांध के पार ले गया। यहां आम के एक बगीचे में उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

#रेप 

Source : Agency

पाठको की राय