Friday, October 23rd, 2026

तमिलनाडु में 100 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति

चेन्नई
कोरोना के मामलों में गिरावट के बाद तमिलनाडु सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश में 100 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमा घरों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। तमिलनाडु में अब 1 नवंबर से 100 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघर खुलेंगे। इसके साथ ही स्कूल 1 नवंबर से शिफ्ट के आधार पर चलेगे। क्लास 1 से 8 तक स्कूल अलग-अलग शिफ्ट के आधार पर चलेंगे। सरकार की ओर से जो नई गाइडलाइन जारी की गई है उसके अनुसार सभी बसें, एयर कंडीशन बसे भी 100 फीसदी क्षमता के साथ चल सकती हैं। हालांकि जो बसें केरल से आती जाती हैं उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई है।
 

 

#सिनेमा हॉल

Source : Agency

पाठको की राय