Tuesday, October 20th, 2026

तकनीकी शिक्षा पीएस खोंगवार को भेजा आयुष, गुप्ता को मिला अतिरिक्त प्रभारी

भोपाल
राज्य सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक संदीप यादव को उज्जैन कमिश्नर बनाया गया है ,जबकि तकनीकी शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव कैरोलिन खोंगवार देशमुख को प्रमुख सचिव आयुष तथा आयुक्त सह संचालक भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी मध्यप्रदेश बनाया गया है।

आयुक्त कोष एवं लेखा तथा पदेन सचिव वित्त मुकेश चंद्र गुप्ता को सचिव तकनीकी शिक्षा ,कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा आयुक्त तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सहकारिता आयुक्त एमके अग्रवाल को सचिव पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण एवं विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण विभाग तथा आयुक्त पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण एवं विशेष कर्तव्यथ अधिकारी सह संचालक विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति विकास बनाया गया है। शहडोल कमिश्नर नरेश पाल को आयुक्त सह पंजीयक सहकारी संस्थाएं एवं प्रबंध संचालक राज्य सहकारी तिलहन संघ बनाया गया है। राज्य शिक्षा केंद्र के आयुक्त लोकेश जाटव को आयुक्त कोष एवं लेखा तथा पदेन सचिव वित्त और प्रबंध संचालक प्रोविडेंट इन्वेस्टमेंट कंपनी लिमिटेड मुंबई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम की संचालक प्रियंका दास को प्रबंध संचालक कृषि विपणन बोर्ड  सहआयुक्त मंडी और प्रबंध संचालक राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संचालक कौशल विकास धनराजू एस को संचालक राज्य शिक्षा केंद्र और पदेन उप सचिव स्कूल शिक्षा बनाया गया है।

 

 

#तकनीकी शिक्षा

Source : Agency

पाठको की राय