Tuesday, October 20th, 2026

ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई से सब्जी उत्पादन कर अच्छी आय प्राप्त कर रही अंजू बाई मरावी

जबलपुर/मंडला
 अंजू बाई मरावी परम्परागत खेती से हटकर आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सब्जी का भरपूर उत्पादन कर रही है। ड्रिप और स्प्रिंकलर पद्धति ने अंजू को कम लागत में अच्छी आय दिलाई। अंजू बाई कहती है कि मण्डला जिले के घुघरी विकासखण्ड के ग्राम पाण्डकला की वह सामान्य कृषक है, जो पहले कुआं और पंप के माध्यम से सिंचाई कर टमाटर एवं बैंगन की खेती करती थी जिससे कम लाभ होता था।

अंजू बाई बताती है कि मैंने कृषि विभाग तथा उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से संपर्क की। मैं अधिकारियों के सुझाव से मसाला क्षेत्र में एवं सब्जी क्षे़त्र का विस्तार के लिए लौकी, टमाटर, करेला फसल के साथ-साथ आधुनिक तकनीक अपनाते हुए ड्रिप और स्प्रिंकलर प्रणाली से सब्जियों का उत्पादन करने का निर्णय लिया। अब मुझे लगभग 100 क्विंटल फसल हुई है। इसी प्रकार आलू 8 टन, टमाटर 2 टन, करेला 2.5 टन और लौंकी 6 टन फसल उत्पादन हुआ। अब मैं एक अच्छी आय प्राप्त कर टेªक्टर, मोटरसाइकिल, स्पेयर पंप बैटरी चलित, टेªक्टर विथ रोटावेटर खरीद कर खेती में उपयोग कर रही हूं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ देने के लिए सरकार का धन्यवाद करती हूं।

 

#ड्रिप और स्प्रिंकलर

Source : Agency

पाठको की राय