डेब्यू से पहले अनुष्का शर्मा ने लिया था एक्टिंग क्लास
मुंबई
अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। उससे पहले वह कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी थीं। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने काफी मेहनत की और एक्टिंग क्लासेस भी ज्वॉइन किया। अब उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है जो कि उनके डेब्यू से पहले का है।
अब तक नहीं देखा होगा ये वीडियो
अनुष्का शर्मा एक्टिंग क्लास में परफॉर्म कर रही हैं। उनके साथ उनके एक्टिंग के प्रोफेसर और एक अन्य क्लासमेट हैं। उन्हें इमोशनल सीन करना है। इसके लिए वह ग्लिसिरीन की मदद से रोने का सीन करती हैं। इस दौरान अनुष्का ने ब्लैक कलर का टॉप और पीच कलर का स्कर्ट पहना हुआ है। उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ बालों को खुला रखा हुआ है।
यूजर्स के कमेंट्स
अनुष्का के इस वीडियो पर यूजर्स ने खूब कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने कहा कि ‘वह कितनी क्यूट दिख रही हैं।‘ एक अन्य ने लिखा कि ‘उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक्टिंग के लिए कभी कोशिश नहीं की और अब वह एक एक्ट्रेस हैं।‘

पाठको की राय