डीडीए की हाउसिंग स्कीम लॉन्च, ऑनलाइन होंगे आवेदन
नई दिल्ली
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी हाउसिंग स्कीम 2021 लॉन्च कर दी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण की नई आवासीय योजना आज (शनिवार) डीडीए उपाध्यक्ष अनुराग जैन और दूसरे अफसरों की मौजूदगी में लॉन्च की गई। योजना के तहत आवेदन ऑनलाइन होंगे और आवेदन की आखिरी तारीख 16 फरवरी है। योजना को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत क्रेडिट लिंक सब्सिडी योजना से भी जोड़ा गया है। डीडीए ने इस योजना में कुल 1354 फ्लैट ब्रिक्री के लिए रखे गए हैं। इसमें ज्यादा फ्लैट हाई इनकम ग्रुप (HIG) और मिडिल इनकम ग्रुप (MIG) के लिए हैं। आवासीय योजना की सारी प्रक्रियाएं पूरी तरह ऑलाइन रहेगी। पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि जब सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन होंगी। अधिकारियों का कहना है कि सिर्फ एक बार ही डीडीए ऑफिस आना होगा।
दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी की आवासीय योजना के तहत ये फ्लैट द्वारका, जसोला, मंगलापुरी, वसंत कुंज और रोहिणी में दिए जाएंगे। द्वारका और वसंत कुंज में 230 हाई इनकम ग्रुप फ्लैट हैं। मिडिल इनकम ग्रुप के 704 फ्लैट जसोला और द्वारका में हैं। इसके अलावा पश्चिमी दिल्ली के द्वारका सेक्टर16, द्वारका सेक्टर19, मंगोलपुरी, वंसत कुंज में फ्लैट तैयार होंगे। इनमें सबसे महंगा फ्लैट 2.1 करोड़ कीमत का होगा। स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन के लिए डीडीए ने एक आवास पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल पर आवासीय योजना की डिटेल अपलोड की गई है।
डीडीए अपनी वेबसाइट www.dda.org.in पर योजना की सभी जानकारी देगा। यहीं से आवेदन भी किया जा सकेगा। डीडीए की वेबसाइ पर जाकर अपनी आइडी जनरेट करनी होगी। आखिर में पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। ड्रॉ के बाद भी अन्य प्रक्रिया ऑनलाइन के जरिये ही होगी। अधिकारियों ने बताया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र आवेदक को सरकारी योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी भी मिलेगी।

पाठको की राय