Tuesday, October 20th, 2026

ठिन विषय में गैप होने से रिवीजन का मिलेगा समय 

 प्रयागराज  
यूपी बोर्ड की 24 अप्रैस से शुरू हो रही परीक्षा के दौरान कठिन विषयों में पर्याप्त अंतराल होने से बच्चों को रिवीजन का समय मिलेगा। हाई स्कूल के पहले दिन 24 अप्रैल को हिंदी का पेपर होने के तीन दिन बाद 28 को कंप्यूटर का पेपर है। 30 अप्रैल को अंग्रेजी और 5 मई को विज्ञान और 10 को गणित का पेपर है।

इसी तरह इंटर में 24 को हिंदी का तो एक मई को अंग्रेजी, 4 मई को रसायन विज्ञान, 6 मई को जीव विज्ञान और 8 मई को भौतिक विज्ञान और 10 को गणित का पेपर है। नारीबारी पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के अनुसार यूपी बोर्ड का टाइमटेबल सराहनीय है। बच्चों को क्रमश: आसान से कठिन विषयों की परीक्षा देनी होगी। इससे परीक्षा के भय से मुक्त और परीक्षा के माहौल में ढ़लने के लिए पूरा समय मिलेगा।

 

#ठिन विषय में गैप

Source : Agency

पाठको की राय