ठाठीपुरा ग्राम पंचायत में तालाब निर्माण होने से हैंडपंप, कुंआ के जलस्तर में हुई बढ़ोत्तरी
मुरैना
कैलारस विकासखंड की ग्राम पंचायत ठाठीपुरा निवासी जंडेल सिंह, भूपेन्द्र सिंह, प्रेम सिंह ने कहा कि तालाब के बनने से गांव में खुशियाली की लहर दौड़ गई है। अब हम एक नहीं बल्कि दो दो फसलें ले रहे हैं और गांव के हैंडपंप कुंओं बावड़ी का भी जल स्तर उपर आ गया है। यह सब प्रदेश सरकार की शिवराज सिंह चैहान की सरकार द्वारा साकार हुआ है।
जंडेल सिंह, भूपेन्द्र सिंह, अमर सिंह ने बताया कि बिन पानी के हमारा गांव खरीफ की फसल ही ले पाता था जिसमें बाजरा, अरहर, तिली की फसल लेने के बाद पूरे वर्षभर ख्ेात खाली पड़े रहते थे। यह क्षेत्र पूर्णतः पशुओं पर निर्भर था। खरीफ फसल भी अच्छी वर्षा होने पर ही हो पाती थी जिस वर्ष हल्की वर्षा होती तो उस साल बाजरा जैसी फसल भी बहुत कम मात्रा में ले पाते थे। कई बार ग्रामीणों ने सोचा कि श्रमदान करके तालाब बनाया जाये परंतु श्रमदान करने से भी इतना बड़ा तालाब बनना हम सबके लिये कठिन कार्य था। प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष कोरोना काल में हमारी ग्राम पंचायत में 9 तालाबों का निर्माण किया जिसमें 5 तालाबों में पानी अभी भी भरा हुआ है जिनसे हम ग्रामीणों ने सिंचाई करके सरसों और गेंहूं की फसल लगाना प्रारंभ कर दी है। इसके अलावा गांव के हैंडपंप, कुंआ, बावड़ी भी रिचार्ज हो गये हैं। सभी में पानी की बढ़ोत्तरी हुई है अन्यथा गर्मियों के दिनों में हम ग्रामीणों को अपने पशु महलों के आसपास वाले ग्रामों में पहुंचाने पड़ते थे। आज हम सभी ग्रामीण बेहद प्रसन्न हैं कि इस वर्ष प्रदेश सरकार ने तालाब का निर्माण किया और तालाबों में पूरी क्षमता के साथ पानी भरा हुआ है। हम प्रदेश सरकार के बहुत आभारी हैं जिन्होंने इतने बड़े तालाब का निर्माण मनरेगा के तहत कराया जिससे कोरोना काल में हम सभी को मजदूरी मिली और खेती के लिये पानी तथा हैंडपंप भी हमारे रिचार्ज हो गये हैं। अब पेयजल जैसी समस्या भी कहीं नहीं रही।

पाठको की राय