Tuesday, October 20th, 2026

ट्रैक्टर रैली: किसानों ने मांगी लिखित परमिशन 

नई दिल्ली 
दिल्ली-एनसीआर में चल रहा किसान आंदोलन 2 महीने पूरे करने जा रहा है. आज आंदोलन का 58वां दिन है. पिछले 26 नवंबर से किसान तीन कृषि कानूनों को रद्द करने और एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर दिल्ली एनसीआर के बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं. सरकार इन कानूनों को 18 महीनों तक के लिए रोकने पर सहमत हो गई है, लेकिन किसान कानून को रद्द करने के अलावा और कुछ भी नहीं चाहते हैं. किसानों ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड पर दिल्ली के रिंग रोड में विशाल ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा की है. किसान कुछ देर में दिल्ली पुलिस को ट्रैक्टर रैली का रूट सौंप सकते हैं. किसानों ने दिल्ली पुलिस को जो एक रूट का सुझाव दिया है वो रूट सिंघु-संजय गांधी अस्पताल और बवाना है.  
 

 

#ट्रैक्टर रैली

Source : Agency

पाठको की राय