ट्रेलर हुआ अनियंत्रित हाईवे किनारे घर में घुसा, बालिका के दबने की आशंका
सोनभद्र
सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के किनारे बुधवार की रात करीब 11:30 बजे एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पक्के मकान में घुस गया। इससे घर के आगे का हिस्सा भरभरा कर गिर गया। हालांकि, घर के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए। घटना से आसपास हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना पुलिस को मिली तो आनन-फानन में चोपन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मलबे में एक बालिका के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अभिषेक सोनी का मकान वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के ठीक किनारे है। रात करीब 11:30 बजे चोपन की ओर से गिट्टी लादकर एक ट्रेलर वाराणसी की ओर जा रहा था। अचानक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया।
Source : Agency

पाठको की राय