Friday, October 23rd, 2026

ट्रेनों के आगे से हटेगा 'जीरो', एक अक्टूबर से नए टाइम टेबल की तैयारी

 मुरादाबाद 
कोरोना के कारण रेलवे में बदली किराया नीति के अब पटरी पर आने की उम्मीद है। रेलवे में दो साल से ट्रेनों का टाइम टेबल भी अटका है। अब पहली अक्तूबर से गाड़ियों का टाइम टेबल जारी होने की संभावना है। माना जा रहा है कि नया टाइम टेबल रेल यात्रियों को राहत देगा। वर्तमान टाइम टेबल में गाड़ियों को मिला फेस्टिवल व स्पेशल ट्रेनों का दर्जा हटेगा। यानि ट्रेनों के नंबर के आगे लगा जीरो हटते ही तमाम गाड़ियों के किराए में अंतर आ आएगा। रेलगाड़िंया अपने पुराने नार्मल फेयर (सामान्य किराए) के आधार पर चलेंगी। रेल प्रशासन ने नए वर्किंग टाइम टेबल को लेकर तैयारियां शुरू कर दी।


कोरोना की पहली लहर के बाद रेलवे ने ट्रेनों का संचालन शुरू किया तो गाड़ियां जीरो नंबर से संचालित हुई। जीरो से शुरू नंबरों से ट्रेनों का किराया औसत से तीस से पचास प्रतिशत अधिक हो गया। पर्व न होने के बावजूद रेलवे बोर्ड ने ज्यादातर गाड़ियों का अपने ढंग से किराए का निर्धारण किया। चुनिंदा ट्रेनों में पहले जैसा सामान्य किराया था वहीं ज्यादातर दुगने से भी ज्यादा का अंतर। पर सवा साल से रेलयात्रियों का बजट बिगाड़ रही ट्रेनों से जीरो नंबर हटाकर पुराने फार्मूले पर चलाने की मंशा है। कोरोना से रेलवे में ट्रेनों का टाइम टेबल भी अटका है। रेलवे में अब पहली अक्तूबर से नया टाइम टेबल आने की संभावना है। कोरोना से उलट पुलट हुई ट्रेनों के शेडयूल को नए सिरे से तैयारी के साथ ही टाइम टेबल में जीरो नंबर से ट्रेन संचालन की पाबंदी हट जाएगी। इससे पटरी से उतरीं रेलवे में किराया नीति के 'बहाल' होने की उम्मीद है। 

 

#ट्रेनों

Source : Agency

पाठको की राय