ट्यूलिप इंटर्नशिप की अंतिम तिथि 28
रायपुर
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के ट्यूलिप इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा युवाओं को रियल टाइम अनुभव देने सिविल इंजीनियरिंग में इंटर्न हेतु आवेदन आमंत्रित लिए जा रहे हैं। चयनित युवाओं को स्टायपेंड एवं भारत सरकार द्वारा प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। ट्यूलिप इंटर्नशिप पोर्टल की लिंक इंटर्नशिप डॉट एआईसीटीई - इंडिया डॉट ओआरजी पर जाकर अभ्यर्थी अपना आवेदन प्रेषित कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी है।
आवेदन करने के लिए युवाओं को ट्यूलिप पोर्टल की लिंक इंटर्नशिप डॉट एआईसीटीई - इंडिया डॉट ओआरजी पर जाना है। लिंक पर जाकर युवाओं को रजिस्टर पर क्लिक करना है और उपलब्ध विकल्पों में अपनी श्रेणी का चयन करना है। इसके बाद संस्थान का नाम, नामांकन संख्या, नाम, ईमेल आईडी जैसे मूल विवरण भरकर खुद को पंजीकृत करना है। साथ ही सत्यापन लिंक के लिए अपने ईमेल की जांच कर सत्यापन के लिए क्लिक करना है। ईमेल आईडी का उपयोग करके लॉगिन कर और विवरण फॉर्म भरने व आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के लिए पासवर्ड बना कर उपलब्ध विकल्पों की सूची से इंटर्नशिप कार्यक्रम का चयन कर आवेदन करें। इंटर्नशिप हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी है।

पाठको की राय