Wednesday, October 21st, 2026

टेलीकॉम सेक्टर के लिए PLI को मिली कैबिनेट की मंजूरी 

नई दिल्‍ली।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को कहा कि कोरोना के दौरान भी भारत और दुनिया की कई कंपनियों ने 10 लाख करोड़ रुपये के मोबाइल फोन बनाने का दावा किया। 7 लाख करोड़ रुपये के निर्यात का प्रावधान रखा और लगभग 8 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही। 
आज 34 हजार करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है। उन्होंने कहा ''दुनिया की टॉप बड़ी कंपनियां भारत में मोबाइल बना रही हैं और निर्यात कर रही हैं। उन्‍होंने आगे बताया कि आज टेलीकॉम सेक्टर के लिए PLI को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पहली बार एक कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड पार्टनरशिप एग्रीमेंट मॉरिशस के साथ बना है। इसमें 110 आइटम्स भारत मॉरिशस को भेजेगा और भारत में मॉरिशस से 615 वस्तुएं आएंगी। इससे दोनों देशों के बीच ट्रेड और बढ़ेगा।'
 

 

#कैबिनेट की मंजूरी 

Source : Agency

पाठको की राय