Wednesday, October 21st, 2026

टी. नटराजन ने सफेद जर्सी में शेयर की फोटो

नई दिल्ली
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। सिडनी में उमेश यादव की जगह प्लेइंग इलेवन में किस तेज गेंदबाज को मौका मिलेगा, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। उमेश यादव की जगह टेस्ट टीम में शामिल किए गए टी. नटराजन ने ट्विटर पर टेस्ट जर्सी में फोटो शेयर की है, जिसके बाद फैन्स ऐसे कयास लगा रहे हैं कि नटराजन को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे, टी20 इंटरनैशनल के बाद टेस्ट में भी डेब्यू करने का मौका मिल जाएगा। 
 
नटराजन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'भारत के लिए सफेद जर्सी पहनना गर्व की बात, अगली चुनौती के लिए तैयार हूं।' उमेश यादव दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे। उमेश यादव इसके बाद बचे हुए दोनों टेस्ट मैच से बाहर हो गए और स्वदेश लौट गए। नटराजन को बैक-अप के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी भी प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने की दौड़ में शामिल हैं।

 

#टी. नटराजन

Source : Agency

पाठको की राय