Tuesday, October 20th, 2026

टीकाकरण को लेकर सियासी बयानबाजी का सिलसिला जारी, गरीबों के टीकाकरण की तारीख घोषित हो: अखिलेश यादव

नई दिल्ली 
अखिलेश यादव के बाद समाजवादी पार्टी के एमएलसी ने कोरोना वैक्सीनेशन पर विवादित बयान देते हुए कहा कि वैक्सीन से नंपुसकता का खतरा है. उत्तर प्रदेश में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर सियासी बयानबाजी का सिलसिला जारी है. उत्तर प्रदेश की राजनीति और अपराध समेत अन्य सभी घटनाओं से जुड़ी दिन भर की खबरें पढ़ने के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें. 

कोरोना वैक्सीनेशन पर सपा नेता अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा कि कोरोना का टीकाकरण एक संवेदनशील प्रक्रिया है, इसीलिए भाजपा सरकार इसे कोई सजावटी-दिखावटी इवेंट न समझे और अग्रिम पुख़्ता इंतज़ामों के बाद ही शुरू करे. पाकिस्तान में हिंदू मंदिर तोड़ने और परिवार के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करने के मामले से अलीगढ़ में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की.

 

#अखिलेश यादव

Source : Agency

पाठको की राय