टीएमसी के 41बीजेपी में आने को तैयार -विजयवर्गीय
कोलकाता
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच जंग तेज होती जा रही है। इस बीच एक-एक कर टीएमसी (TMC News) के कई नेता बीजेपी में शामिल भी हो चुके हैं। उधर, पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने एक और दावा कर ममता बनर्जी समेत पूरे टीएमसी खेमे में खलबली पैदा कर दी है।
कैलाश विजयवर्गीय का कहना है, 'मेरे पास 41 विधायकों की सूची है। वे बीजेपी में आना चाहते हैं। मैं उन्हें बीजेपी में शामिल करूं तो बंगाल में सरकार गिर जाएगी। हम देख रहे हैं कि किसे लेना है और किसे नहीं। अगर छवि खराब है तो हम नहीं लेंगे। सबको लग रहा है कि ममता बनर्जी की सरकार जा रही है।'
TMC-बीजेपी में घमासान जारी
इससे पहले पश्चिम बंगाल के खाद्य और आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक ने कहा था कि बीजेपी के 6 से 7 सांसद जल्द ही टीएमसी में शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी में गए कई लोग वापसी के लिए टीएमसी से सिफारिश कर रहे हैं, लेकिन आखिरी फैसला पार्टी प्रमुख ममता दीदी के हाथ में हैं, उनकी हां पर ही आगे का कदम उठाया जाएगा।

पाठको की राय