टीआई कुजूर सस्पेंड,एएसपी व सीएसपी को शोकाज नोटिस
रायपुर
राज्य के पुलिस प्रमुख डीएम अवस्थी अवैध शराब के मामले में पुलिस की ढीली कार्रवाई पर किसी को भी बख्श नहीं रहे हैं। सोमवार को उन्होने राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी विशाल कुजूर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करते हुए पुलिस लाइन में अटैच करने का आदेश दे दिया है। वहीं एएसपी लखन पटले सीएसपी मनोज ध्रुव को भी शोकाज नोटिस जारी किया गया है। साथ ही पूछा गया है कि क्यों न आपके खिलाफ कार्रवाई की जाए। राजेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में जिस प्रकार शराब और व्हीस्की की बड़ी मात्रा में बरामदगी हुई है,दिखाता है कि पुलिस अनजान है या बनने का प्रयास कर रही है। लापरवाही व कार्य के प्रति उदासीनता को देखते हुए उक्त विभागीय कार्रवाई की गई है।

पाठको की राय