Wednesday, October 21st, 2026

टी नटराजन का हुआ भव्य स्वागत 

 नई दिल्ली 
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बतौर नेट गेंदबाज से लेकर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने तक की टी नटराजन की कहानी ने हर किसी का दिल जीता है। ऑस्ट्रेलिया में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद टी नटराजन जब अपने गांव लौटे तो उनका भव्य स्वागत हुआ और नटराजन को रथ पर बैठाकर घर तक ले जाया गया। नटराजन को रथ पर बैठाकर यात्रा निकाली गई और उनको जमकर लोगों का प्यार मिला। इसी बीच, नटराजन के इस जोरदार स्वागत को देखकर भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग काफी खुश नजर आए और उन्होंने नटराजन के स्वागत का वीडियो शेयर करते हुए इमोशनल मैसेज भी लिखा। 

 

#टी नटराजन

Source : Agency

पाठको की राय