टिक गए राकेश टिकैत, गाजीपुर बॉर्डर पर घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
नई दिल्ली
ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के बाद सरकार द्वारा की जा रहीं किसान आंदोलन को खत्म करने की कोशिशों के बीच गाजीपुर बॉर्डर पर पिछले कई घंटों से हाई-वोल्टेज ड्रामा जारी है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत आंदोलन जारी रखने पर अड़ गए हैं। दूसरी ओर पुलिस भी भारी संख्या में धरनास्थल पर जुट गई है। देर रात मीडिया से बात करते हुए राकेश टिकैत ने दावा किया कि शुक्रवार सुबह तक कई जिलों के किसान धरनास्थल पहुंच रहे हैं।बता दें कि पुलिस ने धरनास्थल की बिजली-पानी भी काट दी थी। पूरे इलाके में धारा-144 लागू है।
Source : Agency

पाठको की राय