Wednesday, October 21st, 2026

झीरम घाटी नक्सल हमला-एनआईए जांच के सभी दस्तावेज एसआईटी को दे -रोहड़ा

रायपुर
झीरम घाटी संयोजक दौलत रोहड़ा ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एनआईए जिसका अपराध से संबंधित आरसी 06/2013 एनआईए/डीएलआई जांच से संबंधित दस्तावेज एसआईटी देने के लिये पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि विगत 8 वर्ष पहले छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी में 25 मई 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर नक्सली हमला हुआ था जिसमें शहीद होने वालों में कांग्रेस पार्टी के पूर्व केन्द्रीय मंत्री पं. विद्याचरण शुक्ल,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  नंदकुमार पटेल,महेन्द्र कर्मा  सहित 27 लोगों की हत्या कर दी गई थी व कई घायल हुए थे जिसकी जांच उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह  ने एनआईए के द्वारा कराए जाने के निर्देश दिये थे जो घटना के कुछ दिनों बाद 5.6.2013 से जांच करने छत्तीसगढ़ जगदलपुर के वन विभाग के रेस्ट हाउस को अपना कार्यालय बना कर जांच शुरू की थी।

रोहडा ने पत्र में लिखा है कि समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला कि एनआईए ने अपना पहला आरोप पत्र उच्च न्यायालय बिलासपर छत्तीसगढ़ में 23.09.2014 को प्रस्तुत किया है व 16.9.2015 को अपनी आखिरी पत्र भी प्रस्तुत कर दिया है जो संपूर्ण नहीं थी क्योंकि हमारा मानना है कि झीरम घाटी एक राजनीतिक साजिश थी और एनआईए द्वारा ना हम लोगों घायल परिवार से पूछताछ की गई और न हीं जमीनी स्तर में जांच की गई थी। उन दिनों हम सब पीड़ित परिवार बहुत दुखी हो गए व जांच की मांग को लेकर भटकते रहे दिनांक 16.4.2016 को तत्कालीन केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह  का रायपुर प्रवास हुआ था हम पीड़ित परिवार उनसे मिलकर सीबीआई जांच की मांग के लिये समय मांगा था परंतु हमें नहीं मिलवाया गया तो हमने उनको देने वाला मांग पत्र जिलाधीश को सौपा था। जिसके बाद विधानसभा में भी सीबीआई की जांच की मांग विपक्षी दल कांग्रेस के द्वारा उठाई गई थी परंतु उस पर भी कुछ नहीं हुआ। सन् 2019 दिसंबर को कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में बनी तो झीरम घाटी की जांच जो एनआईए ने पूरी कर ली थी जिसमें सच सामने लाने में असफल रही थी उसके लिये एसआईटी का गठन फरवरी 2020 में किया गया है परंतु एनआईए के द्वारा जांच के दस्तावेज न देने के कारण जांच शुरू नहीं हो पाई है।अत: हम सभी झीरम घाटी छत्तीसगढ़ नक्सली हमले के शहीदों व घायलों के पीड़ित परिवार आपसे मांग करते है कि उपरोक्त विषयांकित संदर्भ में एनआईए इस जांच के दस्तावेज एसआईटी को दे ताकि झीरम घाटी का सच जनता के सामने व देश के सामने आ सके हमें न्याय मिले व षडय़ंत्रकारियों को सजा मिल सके।

 

#झीरम घाटी

Source : Agency

पाठको की राय