झाबुआ आएगी स्वर्णकार कल्याण जागृति यात्रा, भव्य स्वागत
( सुधीर शर्मा )
झाबुआ । ( अपनी खबर ) स्वर्णकार समाज अपनी विशेष मांगों को लेते हुए जागृति यात्रा का संचालन कर रहा है।
यह यात्रा विगत 5 दिसंबर को सतना जिले से निकलकर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में होते हुए 28 जनवरी को भोपाल पहुंच जाएगी।
भोपाल में राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा।
झाबुआ में इस यात्रा का आगमन 30 दिसंबर को होगा।
यह यात्रा स्वर्णकार समाज की एकता, बौद्धिक, सामाजिक, शिक्षा, आर्थिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने एवं समाज के सर्वांगीण विकास का उद्देश्य लेकर प्रदेश के 52 जिलों में मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज द्वारा निकाली जा रही है।
स्वर्णकार कल्याण जागृति रथ यात्रा के 30 दिसंबर को झाबुआ आगमन को लेकर स्वर्णकार समाजजनों में उत्साह का माहौल है।
शहर पहुंचने पर यात्रा के स्वागत- सत्कार की व्यापक तेयारिया पूरी कर ली गई है। इसके लिये समाज के सचिव नन्दकिशोर सोनी गणेश भैय्या को मनोनित किया गया है ।
उक्त जानकारी अपनी खबर को देते हुए स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी कडेल ने बताया कि यात्रा 30 दिसम्बर को राजवाडा चौक पहूंचेगी जहां उसका नगर एवं जिले के समाजजनों द्वारा परम्परागत रूप से भव्य स्वागत किया जावेगा। वहां से बेडबाजों के साथ यात्रा राधाकृष्ण मार्ग स्थित समाज के श्री सत्यनारासयण मंदिर पर आएगी ।
जहां भव्य स्वागत एवं भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा आरती कर समाज जनों के हितार्थ यात्रा में आये अतिथियों द्वारा उदबोधन दिया जावेगा ।
इसके बाद यात्रा रतलाम जिले के लिये रवाना हो जायेगी ।
श्री सोनी ने जिले एवं नगर के सभी स्वर्णकार बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में 30 दिसम्बर को राजवाडा चौक झाबुआ में एकत्र होकर स्वर्णकार कल्याण जन जागृति रथ यात्रा को सफल बनाने में अपनी सहभागिता करें ।

पाठको की राय