Monday, October 19th, 2026

जोया अख्तर की अगली फिल्म मे नजर आएगी अनन्या पांडे

बॉलीवुड निर्देशक जोया अख्तर अभिनेत्री अनन्या पांडे को लेकर फिल्म बना सकती है। जिÞन्दगी न मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो और गली बॉय जैसी कई शानदार फिल्मों का निर्देशन कर चुकी जोया अख्तर जल्द ही अपनी अगली फिल्म बनाने जा रही है। चर्चा है कि इस फिल्म में अनन्या पांडे काम करती नजर आ सकती है। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है इसलिए इसके बारे में ज्यादा कुछ कहा नहीं जा सकता है। अनन्या, जोया की बहुत बड़ी फैन हैं और वह उसके साथ काम करने के लिए बेहद उत्सुक हैं। उम्मीद है कि फिल्म की शूटिंग इस शुरू कर दी जाएगी। जोया अख्तर जल्द ही अपनी इस फिल्म को लेकर अनाउंसमेंट कर सकती हैं। अनन्या पांडे इन दिनों शकुन बत्रा की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अनन्या के साथ सिद्धांत चतुवेर्दी और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय