जेसीआई ज्योत्सना ने लिया अध्यक्ष पद की शपथ
रायपुर
जेसीआई रायपुर फेमिना सिटी के शपथ और अवॉर्ड समारोह शनिवार को आई स्टे होटल रामसागर पारा में संपन्न हुआ। इसमें फेमिना सिटी की नई अध्यक्ष जेसी ज्योत्सना अग्रवाल ने प्रेसिडेंट के रूप में शपथ ली। पूर्व अध्यक्ष शालू केडिया ने उन्हें कॉलर पिन पहनाकर सम्मानित किया। ज्योत्स्ना अग्रवाल ने मंच से यह विश्वास दिलाया कि साल भर वो निस्वार्थ एवं सेवा भाव से उत्कृष्ट कार्य करने का प्रयास करेंगी। सामाजिक कार्य करेंगी और चैप्टर को एक नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगी।
सभी मुख्य अतिथियों एवं पूर्व अध्यक्षों को पगड़ी पहनाकर फूल माला के साथ स्वागत किया गया। साथ ही अपने नए मेंबर्स को शपथ दिलाई और उनकी कार्यकारिणी बैठक सदस्यों को भी उन्होंने शपथ दिलाई। पूर्व अध्यक्ष जेसी शालू केडिया ने सालभर का अपना जो कार्य किया है, उसका प्रतिवेदन पढ़ा एवं सालभर कार्यकतार्ओं ने जो कार्य किए हैं, उसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया। आउट स्टैंडिंग अवॉर्ड के साथ जेसी स्मिता जैन को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए कमल पत्र अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पूर्व सचिव निधि पांडे ने नई सचिव जेसी रश्मि जैन को पिन लगाया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में चीफ मेडिकल आॅफिसर डॉक्टर मीरा बघेल उपस्थित थीं। साथ में अशोका मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल की डॉक्टर सुमन अग्रवाल गेस्ट आॅफ आॅनर के रूप में उपस्थित थीं। नेशनल डायरेक्टर मैनेजमेंट की नोट स्पीकर के रूप में जेसी देवेश मरोडिया थे। संस्था द्वारा सेल्यूट टू साइलेंट के तहत कार्यक्रम में पत्रकारों एवं इलेक्ट्रीशियन को भी सम्मानित किया गया।

पाठको की राय