जेईई मेन 2021: बिहार का वैभव विशाल देश का सेकेंड टॉपर
पटना
जेईई मेन के चौथे चरण का रिजल्ट मंगलवार देर रात जारी कर दिया गया। इसमें बिहार के छात्र वैभव विशाल देश में दूसरे स्थान पर रहे हैं। वह सीतामढ़ी के राजापट्टी के रहने वाले हैं। बिहार में लड़कों में 100 परसेंटाइल लाकर टॉपर वैभव हुए हैं। लड़कियों में ऋचा 99.88 पर्सेंटाइल लाकर टॉपर बनी हैं। बिहार से एक और छात्र पोखरिया निवासी कुमार सत्यदर्शी ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किया है। बिहार के संदर्भ में अगर देखा जाए तो यहां के कई छात्रों को 90 से 95 पर्सेंटाइल मिली है।
Source : Agency

पाठको की राय