Wednesday, October 21st, 2026

जुआ व सट्टा खिलाते पांच गिरफ्तार

रायपुर
आरंग और टिकरापारा पुलिस ने जुआ व सट्टा के खिलाफ अभियान चलाते हुए आरंग पुलिस ने जुआ खेलते 3 व टिकरापारा पुलिस ने सट्टा खेला रहे 2 सटोरियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ 13 जुआ व सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

आरंग पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खरखरा तलाब पास जुआ खेल रहे सुरेंद्र कुमार साहू व उनके दो दोस्तों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया और उनके पास से  5310 तास पत्ती और नगद 600 रुपए जप्त किया। इसी प्रकार टिकरापारा पुलिस ने श्रीराम नगर संतोषी नगर से रिंगराज कुमार व एक अन्य को सट्टा खिलाते हुए सट्टा पट्टी के साथ नगद 1100 रुपए जप्त किए। टिकरापारा पुलिस ने दोनों सटोरियों के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत जुआ एक्ट - 4 क के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।

 

Source : Agency

पाठको की राय