Wednesday, October 21st, 2026

जिला स्तरीय हितग्राही चयन समिति की बैठक 6 को

रायपुर
जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, रायपुर द्वारा जिला स्तरीय हितग्राही चयन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्षा में आगामी 6 मार्च शनिवार को दोपहर 12 बजे आयोजित की गई है। समिति के कार्यपालन अधिकारी ने सभी आमंत्रित सदस्यों को निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के आवेदकों के चयन हेतु नियत समय एवं स्थान पर उपस्थित होने का आग्रह किया है। उन्होंने बैठक में प्रतिनिधि भेजने की स्थिति में उन्हें अधिकृत करते हुए उक्त आशय का पत्र देने का भी अनुरोध किया है।

 

#चयन समिति

Source : Agency

पाठको की राय