Monday, October 19th, 2026

जिला अस्पतालों में हों प्राइवेट अस्पतालों जैसी सुविधाएं : मुख्यमंत्री शिवराज

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हर जिले में एक अस्पताल आईडियल बने। जिला अस्पताल को आदर्श बनाने का संकल्प लेकर काम करें। जिला अस्पतालों में प्राइवेट अस्पतालों जैसी सुविधाएं देने का काम किया जाए। इसके लिए हमें मिशन मोड में काम करना होगा।

सीएम चौहान ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कलेक्टरों से चर्चा के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कई जगह ऐसा होता है कि जानबूझकर मशीन खराब बताई जाती है। पीपी मोड पर इन जांचों की सुविधा है। कलेक्टर इसे व्यवस्थित कराएं। कोरोना वैक्सीन को लेकर कलेक्टरों से चर्चा करते हुए सीएम चौहान ने कहा कि नए डाक्टर की भर्ती मेडिकल कालेज में की जाए और रिक्त पद भरे जाएं। हमारी बड़ी आबादी सरकारी अस्पतालों पर निर्भर है। कोरोना वैक्सीनेशन जरूरी है। अभी 85 फीसदी टीकाकरण होता है जिसे 100 प्रतिशत तक ले जाना है। इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिलों के धर्मगुरु और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए जिन्हें कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जागरुकता के लिए कहा गया।

सीएम चौहान ने आज राजधानी के लिंक रोड नम्बर तीन पर बनाए गए एनएचएम भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद वहीं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कलेक्टरों से संवाद किया।

 

#मुख्यमंत्री शिवराज

Source : Agency

पाठको की राय