जहां हाल ही में चुनाव होने वाले उन राज्यों के लिए वित्त मंत्री ने खोला खजाना
नई दिल्ली
वित्त मंत्री सीतारणम ने सोमवार को संसद में बजट पेश करते हुए कहा कि इन सभी राज्यों में ढांचागत विकास को महत्व दिया जा रहा है, इसलिए वहां राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के लिए विशेष योजना बनाई गई है। बजट में वित्त मंत्री ने तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और असम में राष्ट्रीय राजमार्गों को बढ़ावा देने के लिए में विशेष प्रावधान किए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में उन राज्यों के लिए खजाना खोला जहां हाल ही में चुनाव होने वाले हैं। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि बजट में बंगाल से ज्यादा तमिलनाडु के लिए धन आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लिए 25 हजार करोड़ रुपए की लागत से 675 किलोमीटर लम्बे राष्ट्रीय राजमार्ग का निमार्ण किया जाएगा। इसके तहत बंगाल की पुरानी सड़कों की भी मरम्मत की जाएगी। खासतौर पर कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच की सड़कों में सुधार किया जाएगा।' वित्त मंत्री ने बताया असम में अगले तीन साल के दौरान 1300 किलोमीटर लम्बे राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जाएंगे। इसमें 34 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बता दें कि बंगाल और असम में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं।
केरल में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के लिए 65 हजार करोड़ रुपये के निवेश से 1100 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निमार्ण कार्य किया जाएगा। इसी तरह से तमिलनाडु में 1.03 लाख लाख करोड़ रुपये की लागत से 3,500 किमी के राष्ट्रीय राजमार्ग का निमार्ण किया जाएगा।

पाठको की राय