Tuesday, October 20th, 2026

जल्द हो सकता है PCC का पुनर्गठन, छोटी होगी जंबो टीम

भोपाल
प्रदेश कांग्रेस की जम्बू कार्यकारिणी का पुनर्गठन जल्द होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। राष्टÑीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले प्रदेश कमलनाथ अपनी नई टीम बनाने की कवायद में जुटने वाले हैं। इसके लिए वे जल्द ही पार्टी की राष्टÑीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों की मानी जाए तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कई पदाधिकारी इन दिनों सक्रिय नहीं है। ऐसे में कमलनाथ अब अपनी टीम में सक्रिय लोगों को जगह देना चाहती है।

इस टीम में सक्रिय रहने वालों के साथ ही वरिष्ठ नेताओं को भी जगह देने की तैयारी है। कमलनाथ ही कुछ दिनों पहले कह चुके हैं कि पार्टी में यह विचार चल रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव से पहले पुनर्गठन किया जाए या नगरीय निकाय चुनाव के बाद किया है। कमलनाथ के इस बयान के बाद वे दो बार दिल्ली होकर आ चुके। जिसमें यह संकेत मिले हैं कि पार्टी अब जल्द ही पीसीसी का पुनर्गठन कर सकती है।

कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी टीम में कई नेताओं को उपाध्यक्ष और महासचिव एवं सचिव के पद दिए। यह संख्या हजार के आसपास पहुंच गई थी। वहीं टेलेंट हंट के जरिए एआईसीसी की मीडिया टीम ने प्रदेश में 96 प्रवक्ता बना दिए थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद कई पदाधिकारियों को हटाया गया , लेकिन प्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव के समय भी फिर से पद बांटे गए। अब पुनर्गठन के बाद कमलनाथ अपनी टीम को छोटा रख सकते हैं। उपाध्यक्ष के पद पर सीनियर नेताओं के साथ ही विधायकों को तवज्जो दी जा सकती। वहीं महासचिव के पद पर सक्रिय नेताओं को लाया जाएगा। सचिव के पद पर युवा नेताओं को पार्टी मौका दे सकती है। वहीं प्रवक्ताओं की भी छटनी की जाएगी। इनकी संख्या भी आधी से कम की जा सकती है।

 

#PCC

Source : Agency

पाठको की राय