Wednesday, October 21st, 2026

जयंती पर याद किए गए श्याम भैया

रायपुर
मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ की राजनीति में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री स्व.पंडित श्यामाचरण शुक्ल की जयंती पर नगर निगम संस्कृति विभाग ने शनिवार को उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा था। इस मौके पर उनके पुत्र व पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला,महापौर एजाज ढेबर,नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी व अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। स्व.शुक्ल ने साधन सम्पन्न होते हुए भी आम लोगों जैसा जीवन गुजारा। अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उनका प्रमुख उद्देश्य किसानों को समृद्ध करना था। जिसके लिए छत्तीसगढ़ सहित पूरे मध्यप्रदेश में नहर और बांधों का जाल बिछाया। सिद्धांतों की राजनीति करने वाले स्व.शुक्ल कई बार कांग्रेस आलाकमान के फैसलों पर भी अपनी असहमति जता चुके थे। छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में आज भी उनके चाहने वाले उन्हे श्याम भैया के नाम से ही याद करते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय