Tuesday, October 20th, 2026

जम्‍मू-कश्‍मीर से बर्ड फ्लू की आशंका में पोल्ट्री आयात पर प्रतिबंध

 जम्मू
जम्‍मू-कश्‍मीर के तीन जिलों में सैकड़ों कौवों के मृत मिलने के बाद प्रशासन ने सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। टीमों को अलग-अलग जिलों में पक्षियों की जांच करने के लिए लगा दिया गया है। हालांकि अभी तक अधिकारिक स्तर पर बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। प्रदेश में आयात होने वाली पोल्ट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कोई भी पोल्ट्री का वाहन अब प्रदेश में दाखिल नहीं हो पाएगा।


जानकारी के अनुसार, उधमपुर के धार रोड इलाके में करीब 100 कौवे सड़क किनारे मृत पाए गए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर संबंधित विभाग के कर्मचारियों के साथ पहुंची पुलिस ने सैंपल लेने के बाद उन्हें उठाकर दूर एक जगह पर दबा दिया। इससे पूरे जिले में दहशत का माहौल हो गया। दूसरा केस राजौरी से आया। यहां पंज पीर क्षेत्र में कौवे मृत मिले। यहा पर भी सैंपल लेने के बाद उन्हें दूर दबा दिया गया। इसके अलावा कठुआ जिले के बिलावर फिंतर इलाके में भी कौवे मृत मिले। तीनों जिलों में इस प्रकार के मामले आने के बाद वहां विशेष टीमों को भेजा गया है।

 

#बर्ड फ्लू

Source : Agency

पाठको की राय