Saturday, October 24th, 2026

जमीन से पटना के इतिहास को बाहर लाएंगे सीएम नीतीश कुमार, एएसआई से मांगी खुदाई की अनुमति

पटना
पटना सिटी की दो जगहों पर पुरातात्विक खुदाई होगी। इसको लेकर जगह चिह्नित कर ली गयी है। राज्य सरकार की ओर से खुदाई को लेकर भारतीय पुरातत्व परिषद (एएसआई) से अनुमति मांगी गयी है। कला संस्कृति विभाग द्वारा संचालित बिहार विरासत विकास समिति के जिम्मे प्राचीन पटना के इस गौरवशाली इलाके में इतिहास की परतों पर जमी धूल को प्रकाश में लाने का महती कार्य होगा। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शुक्रवार को चिह्नित किये गये स्थलों गुलजारबाग प्रेस भवन परिसर व बीएनआर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का निरीक्षण किया। पुरातात्विक खुदाई को लेकर विशेषज्ञों एवं अधिकारियों के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। गुलजारबाग प्रेस भवन परिसर के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पाटलिपुत्र यही है जो पटना साहिब कहलाता है। 

पुरातात्विक खुदाई को लेकर यहां से लोगों को विस्थापित करना संभव नहीं है। हमने कहा है कि अगर कहीं सरकारी जमीन है तो उसको देखकर वहां कुछ खुदाई की जाय तो बहुत सारी चीजों की जानकारी मिल सकती है। अभी हाल ही में एक दो जगह चिह्नित की गई हैं और उसी को हम देखने आये हैं। 

 

Source : Agency

पाठको की राय