Tuesday, October 20th, 2026

जमीन फर्जीवाडा: लखनऊ में प्लाट या मकान ले रहे हैं तो पहले करें पड़ताल

 लखनऊ  
निर्माणाधीन आउटर रिंग रोड-किसान पथ प्रॉपर्टी डीलरों, बिल्डरों की अवैध संपत्तियों का ठिकाना बन गया है। इस रोड को दिखा कर प्रॉपर्टी डीलर प्रदेश के दो दर्जन से ज्यादा जिलों में प्लॉट बेच रहे हैं। बिना लाइसेंस व ले-आउट के धड़ल्ले से प्लाटिंग कर रहे हैं। लोगों को ठग रहे हैं। न बाराबंकी प्रशासन कुछ कर रहा और न एलडीए के अधिकारी। सीमा से बाहर होने की बात कहकर वह अपना पीछा छुड़ा रहे हैं। 

जब से आउटर रिंग रोड- किसान पथ का निर्माण शुरू हुआ है प्रॉपर्टी डीलरों की चांदी हो गई है। किसान पथ व आउटर रिंग रोड को दिखाकर बड़े पैमाने पर प्रॉपर्टी डीलर जमीनें बेच रहे हैं। उन्होंने न तो इनके लाइसेंस लिए हैं और न ही कहीं से नक्शा पास कराया है। खेतों में प्लॉट काटकर इन्हें बेच रहे हैं। आउटर रिंग रोड के नाम पर लोग भी खूब इनके झांसे में आ रहे हैं। यहां की भी अब बड़े पैमाने पर शिकायतें आ रही हैं। रायबरेली रोड से लेकर बसंत कुंज हरदोई रोड तक आउटर रिंग रोड के प्रस्तावित एलाइनमेंट के दोनों किनारों पर 193 से ज्यादा बिल्डर व प्रॉपर्टी डीलर प्लॉटिंग कर रहे हैं। इनके झांसे में फंसकर लोग अपने जीवन की गाढ़ी कमाई गवां रहे हैं। एलडीए में इनके खिलाफ भी अब शिकायतें आ रही हैं।
 

 

#जमीन फर्जीवाडा

Source : Agency

पाठको की राय