Wednesday, October 21st, 2026

जबलपुर में 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते बाबू हुआ गिरफ्तार

जबलपुर

लोकायुक्त पुलिस ने जबलपुर तहसील कार्यालय में एसडीएम ग्रामीण के पास पदस्थ लिपिक को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। लिपिक इंद्रजीत भूरिया ने मुआवजे की राशि के भुगतान करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने लोकायुक्त एसपी संजय साहू से इसकी शिकायत की थी।

लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबड़े ने बताया कि शिकायतकर्ता विकास पिता कृष्ण कुमार दुबे का प्रकरण ग्राम घाना के खसरा नंबर 4/2 में चल रहा है, जिसमें चार दुकानें पक्की हैं। उनका अधिग्रहण शासन ने किया था। अधिग्रहण के एवज में आवेदक को 19 लाख 4 हजार रुपए स्वीकृत हुए थे। उसी राशि को निकालने के लिए भूरिया रुपए की मांग कर रहे थे। कई मर्तबा शिकायतकर्ता तहसील कार्यालय के चक्कर भी लगा चुके थे, पर उन्हें मुआवजा राशि नहीं दी जा रही थी।

 

#रिश्वत लेते

Source : Agency

पाठको की राय