Wednesday, October 21st, 2026

जनपद ऑफिस के पास दिखी मादा तेंदुआ और दो शावक

धमतरी
धमतरी जिलान्तर्गत मगरलोड के जनपद ऑफिस के पास में मादा तेंदुआ और उसके दो शावकों को देखे जाने के बाद इसकी जानकारी वन विभाग के अफसरों को दी गई। जानकारी मिलने के बाद वन अफसरों ने गांव में मुनादी करा दी है। वन विभाग की टीम मादा तेंदुए और उसके शावकों पर नजर बनाये हुए है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार ग्राम बनियातोरा निवासी चुम्मन लाल साहू की मगरलोड जनपद ऑफिस के पास चाय की दुकान है। चुम्मन लाल प्रतिदिन की तरह शाम को अपनी दुकान बंद कर रात को करीब 9 बजे अपने गांव जा रहा था। उसी दौरान उसने सड़क किनारे बैठे मादा तेंदुआ को अपने दो शावकों के बैठे देखा तेंदुए को देखा। इसके बाद उसने इसकी सूचना वन विभाग के अफसरों को दी। ब्लॉक मुख्यालय के पास तेंदुए की दस्तक से लोगों में डर का माहौल हैं। बाद में नर तेंदुआ पोल्ट्री फार्म के पास और उत्तर सिंगपुर परिक्षेत्र में देखे जाने की जानकारी वन अफसरों ने दी।

तीन माह पूर्व ब्लॉक मुख्यालय सहित आसपास के गांव शुक्लाभाठा, आमाचानी, बनियातोरा, तेंदुभाठा, बेलरदोना, चारभाठा, कोरगाव, परसाबुडा सहित दर्जनों गांव में तेंदुआ घूमते देखा गया। मादा तेंदुआ के साथ दो शावक दिखाई दिए जाने के बाद मादा तेंदुआ द्वारा किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। वन विभाग धमतरी ने बताया है कि गश्त के दौरान तेंदुआ देखा गया। जो एक पोल्ट्री फार्म के पास आकर बैठा रहता है। पोल्ट्री फॉर्म में रहने वाले लोगों को वहां रहने से मना कर दिया गया हैं साथ ही उत्तर सिंगपुर क्षेत्र के कर्मचारियों को तेंदुआ पर नजर रखने को कहा गया हैं।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय