छोटे व्यवसायियों को सशक्त बनाने आॅलटैप ऐप
दुर्ग
पाईन लैब्स ने छोटे-छोटे व्यावसायियों को सशक्त बनाने के लिए आॅलटैप ऐप को लांच किया जो किसी भी अतिरिक्त हार्डवेयर की जरूरत के बिना उनके एनएफसी-इनेबल्ड स्मार्टफोन पर डिजिटल भुगतान स्वीकार करने में समर्थ बनाएगा। ऐप में मौजूद टैप एंड पे फीचर सुरक्षित है और पीसीआई सिक्योरिटी स्टैंडडर््स काउंसिल (पीसीआई एसएससी), रूपे, वीजा, मास्टरकार्ड एवं एमेक्स द्वारा सर्टिफाईड है।
कोरोना महामारी ने भारत में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया लेकिन छोटे व्यवसायियों का एक बड़ा और महत्वपूर्ण हिस्सा अभी भी डिजिटल भुगतान स्वीकार नहीं करता। पाईन लैब्स के सीटीओ संजीव कुमार ने कहा कि आॅलटैप के साथ हम मर्चैंट्स को एक मजबूत पीसीआई एसएससी-कंप्लायंट कॉन्टैक्टलेस पेमेंट्स आॅन सीओटीएस (सीपीओसी) समाधान प्रस्तुत कर रहे हैं। यह टैप एवं पे के सभी लेन-देन को सुरक्षित बनाता है। पाईन लैब्स का आॅलटैप इस मुख्य सेगमेंट खासकर छोटे व्यवसायियों, होम एंटरप्रेन्योर्स, स्ट्रीट वेंडर्स, हॉकर्स, कैब चालकों आदि के लिए है, जो डिजिटल भुगतान स्वीकार करने के लिए पारंपरिक प्वाईंट आॅफ सेल (पीओएस) टर्मिनल में निवेश नहीं कर सकते। पाईन लैब्स सीईओ बी. अमरीश राउ ने कहा कि छोटे व्यवसायियों, टैक्सी ड्राईवर्स,स्वरोजगारी लोगों, ट्यूशन देने वालों एवं अनेक सोलोप्रेन्योर्स ने संपर्क कियाहै, जो एक सरल डिजिटल पेमेंट्स एक्सेप्टैंस समाधान अपनाना चाहते हैं।

पाठको की राय