Tuesday, October 20th, 2026

छह फरवरी को होंगे बीयू कर्मचारी संघ के चुनाव

भोपाल
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। छह फरीवरी को मतदान और मतगणना के रिजल्ट भी घोषित कर दिए जाएंगे।चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी उल्हास कुलकर्णी व सहायक निर्वाचन अधिकारी सीताराम द्विवेदी को बनाया गया है।

चुनाव की अधिसूचना जारी करते हुए कुलकर्णी ने बताया कि चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 29 जनवरी को किया जाएगा। इसके लिए प्रत्याशियों के नाम निर्देशन एक जनवरी को भरे जाएंगे, जबकि नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाश 2 जनवरी को होगा। चुनाव में कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य किया गया है। यह चुनाव सत्य भवन के सामने स्थित कर्मचारी संघ के कार्यालय में संपन्न कराए जाएंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय