छत्तीसगढ़ के एमएसएमई इकाईयों के लिए चैम्पियन्स पोर्टल
रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के भुगतान में विलम्ब, पूंजी की कमी, ऋण प्राप्ति अथवा रिस्ट्रक्चरिंग, पंजीयन आदि कठिनाईयों के निवारण के लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एकल खिड़की चैम्पियन्स पोर्टल प्रारम्भ किया गया। इस पोर्टल पर एमएसएमई इकाइयां अपनी शिकायतों के साथ ही इस सेक्टर की बेहतरी के लिए अपने सुझाव एवं आइडिया भी अपलोड कर सकते हैं।
चैम्पियन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निराकरण के लिए एमएसएमई-डीआई कार्यालय, भनपुरी इण्डस्ट्रियल एरिया, रायपुर में स्टेट चैम्पियन्स कन्ट्रोल रूम (एससीसीआर) की स्थापना की गयी है। एल.के. परगनिहा, उपनिदेशक को छत्तीसगढ़ चैम्पियन्स कन्ट्रोल रूम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। एमएसएमई इकाइयां, स्टेट चैम्पियन्स कन्ट्रोल रूम के टेलीफोन क्रमांक - 0771-2562312 में अपनी अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। एमएसएमई-डीआई कार्यालय, भनपुरी इण्डस्ट्रियल एरिया, रायपुर के संयुक्त निदेशक डॉ. विजय आर. सिरसाठ ने छत्तीसगढ़ की एमएसएमई इकाइयों और भावी उद्यमियों से आह्वान किया है कि वे चैम्पियन्स पोर्टल का लाभ उठावें तथा अपनी शिकायत, सुझाव और आइडिया से अवगत कराएं।

पाठको की राय