Wednesday, October 21st, 2026

छत्तीसगढिय़ा बेटी शुभ्रा शुक्ला ने बढ़ाया मान

रायपुर
अंतरराष्ट्रीय वोलेंटियर छत्तीसगढ़ की बेटी शुभ्रा शुक्ला को संयुक्त राष्ट्र एवम खेल व युवा कल्याण विभाग भारत सरकार की ओर से संयुक्त राष्ट्र संघ (यूनाइटेड नेशन्स) के लिए अंतरराष्ट्रीय वोलेंटियर चुना गया है।यूनाइटेड नेशन्स के वोलेंटियर प्रशिक्षण के पश्चात शुभ्रा शुक्ला दूसरे देशों में अपनी सेवाएं देंगी। पिछले दो वर्ष से वह छत्तीसगढ़ में मानव संसाधन विकास के अंतर्गत ह्यूमन्स केयर डेवेलपमेंट भारत सरकार में काउंसलर के रूप में कार्यरत थीं और वर्तमान में वह ह्यूमन्स केयर के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की सीईओ चयनित हुई हैं। अपने देश की ओर से संयुक्त राष्ट्र न्यूयॉर्क कार्यपालिका से सीधा संपर्क होना और उनसे मिलना हर किसी का सपना होता है और छत्तीसगढ़ की बेटी शुभ्रा को यह अवसर मिलना बेहद हर्ष और गौरव की बात है। मांढर निवासी शुक्ला परिवार की बिटिया शुभ्रा अब रायपुर निवासी अभिषेक मिश्रा की धर्मपत्नी है।

 

#बेटी शुभ्रा शुक्ला

Source : Agency

पाठको की राय