Monday, October 19th, 2026

चोरी की तीन घटनाओं में हुई 1 लाख 4 हजार की चोरी

रायपुर
राजधानी में लगातार चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है और इसी के तहत टिकरापारा के सुने मकान से 80,000 रुपये, देवेंद्र नगर के  जायसवाल गर्लस हास्टल से 40000 रुपये और आमानाका थाना से  फैशन प्रो मोटर सायकल 40000 रुपये तीन घरों से चोरों ने चोरी का फरार हो गए। पुलिस इस मामले में 457, 380 और 379 का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टिकरापारा थाना के अंतर्गत आने वाले छत्तीसगढ़ नगर में रहने वाले सुनील कुमार वर्मा के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने घर के अंदर प्रवेश किया और आलमारी में रख सोने-चांदी के जेवरात और नगदी 23000 रुपये लेकर गए। सोने-चांदी और नगदी को लेकर कुल 80,000 रुपये पर चोर ने हाथ साफ कर फरार हो गया। 4 जनवरी को सुनील किसी काम से घर में ताला लगाकर कहीं गया हुआ था और 5 जनवरी को वह शाम को लौटा तो घर का तालाब टूटा हुआ पाया और अंदर जाकर देखा को आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। अज्ञात चोर के खिलाफ उसने टिकरापारा पुलिस में मामला दर्ज करवाया, इस मामले में पुलिस ने 457, 380 का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी देवेंद्र नगर में स्थित जायसवाल गर्लस हास्टल में कोई अज्ञात चोर ने देर रात में हॉस्टल के खुले दरवाजे से अंदर प्रवेश किया और आलमारी में रखे आई पैड टेबलेट जिसकी कीमत लगभग 40000 रुपए है को लेकर फरार हो गया। सुबह जब उर्वसी अग्रवाल उठी तो उसके रुम का आलमारी खुला हुआ था और आई पैड गायब मिला। उसने तत्काल देवेंद्र नगर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाई।

हीरापुर कबीरनगर के एलआईजी 2328 में रहने वाले राकेश कुमार अग्रवाल किसी काम से महोवाबाजार गए हुए थे और अपनी फैशन प्रो मोटर सायकिल क्रमांक 05 केडी 4212 को मंदिर पास खड़ी कर सामान की खरीदारी कर रहे थे। जब वापस मंदिर के पास पहुंचे तो उनका मोटर सायकिल गायब था। उसने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के अलावा उसकी खोजबीन की लेकिन जब मोटर सायकिल नहीं मिला तब आमाना थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। राकेश ने बताया कि बाइक की कीमत लगभग 20000 रुपये है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ 379 के तहत मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

 

#चोरी

Source : Agency

पाठको की राय