Wednesday, October 21st, 2026

चोटिल खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट टीम इंडिया में, टि्वटर ने कहा अब रवि शास्त्री को मिले मौका!

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से रू-ब-रू होना पड़ रहा है। टीम के कई खिलाड़ी चोटिल होकर टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। अनुभवी पेसर मोहम्मद शमी (Mohammad Shami), उमेश यादव (Umesh Yadav) और केएल राहुल (KL Rahul) पहले ही चोट के शिकार हो चुके हैं। चोटिल होने वाले खिलाड़ियों में नया नाम युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का भी जुड़ गया है। सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन जडेजा और पंत फील्ड पर दिखाई नहीं दिए। दोनों के चोट का स्कैन कराया गया। जडेजा को पेसर मिचेल स्टार्क का बाउंसर बाएं हाथ के अगूंठे पर लगा वहीं पैट कमिंस की एक गेंद पंत के कोहुनी में जाकर लगी। जडेजा मौजूदा सीरीज में अब दिखाई नहीं देंगे।

टीम इंडिया के खिलाड़ियों की चोटिल होकर बाहर होने की लंबी लिस्ट को देख सोशल मीडिया पर भी फैंस भी जमकर मजे ले रहे हैं। फैंस को लगता है कि अब भारतीय टीम के पास कोई विकल्प नहीं बचा होगा जिसे वह प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकें। ऐसे में क्रिकेट फैंस ने टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) और बोलिंग कोच भरत अरुण (Bharat Arun) के साथ साथ बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ (Vikram Rathour) को ब्रिसबेन टेस्ट में खिलाने की मांग कर डाली है। सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच 15 जनवरी से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा।

 

#चोटिल

Source : Agency

पाठको की राय