Friday, October 23rd, 2026

चिराग पासवान ने पीएम मोदी के साथ फोटो की शेयर, तारीफ करते हुए कहा- उनमें पिता की तरह अपनत्व दिखा

पटना
लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के बेटे और जमुई से सांसद चिराग पासवान ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। पीएम मोदी के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कहा है कि उनमें पिता रामविलास की तरह अपनत्व का जज्बा दिखा। छोटी सी मुलाकात के दौरान उन्होंने मुझसे कुशलक्षेम पूछा।  

हाल ही में रामविलास पासवान को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान दिया गया। इस मौके पर बेटे चिराग ने पीएम मोदी से मुलाकात की और राष्ट्रपति के हाथों सम्मान लिया। पीएम ने मुलाकात के दौरान चिराग से उनका हाल-चाल पूछा। अब जमुई सांसद ने पीएम के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उनकी तारीफ की है।
 

    आत्मीयता और आजीवन संबंधों में बढ़चढ़ कर निवेश करने के प्रयासों की वजह से पिताजी के सभी संबंध व्यक्तिगत थे। लोगों और उनके हितों से जुड़े रहने और अपनत्व का वही जज़्बा आदरणीय @narendramodi जी में भी देखा है। हाल की संक्षिप्त मुलाकात में उन्होंने कुशलक्षेम पूछा।

 

Source : Agency

पाठको की राय