Monday, October 19th, 2026

चलते-चलते अचानक आग का गोला बन गया ट्रक 

 उरई 
उरई में नेशनल हाईवे पर कालपी के पास गुरुवार सुबह 14 चक्का ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा ट्रक धू-धूकर जलने लगा। ड्राइवर व हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बचाई। सुबह करीब साढ़े सात बजे ट्रक मौरंग लादकर जोल्हूपुर मोड़ की तरफ से कालपी की ओर आ रहा था। नेशनल हाईवे पर भारत गैस गोदाम के सामने ट्रक का एक पहिया बीच के डिवाइडर से टकरा गया। पहिया के टकराने से टायर मे आग लगी और देखते ही देखते पूरा ट्रक आग का गोला बन गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और अग्नि शमन की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा ट्रक खाक हो चुका था।

 

#ट्रक 

Source : Agency

पाठको की राय