Wednesday, October 21st, 2026

चमोली जिले में फटा ग्लेशियर, सीएम रावत ने जारी किया आपातकालीन नंबर 

नई दिल्ली। 
उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटने से वहां स्थिति गंभीर होती नजर आ रही है। वहां के तपोवन इलाके में ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा चमोली पुलिस ने अलकनंदा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को इलाका खाली कर किसी सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी है। स्थानी प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिये हैं। राज्य के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए आपदा संचालन सेंटर नंबर 1070, 9557444486 पर कॉल करने को कहा है। 

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा, "यदि आप प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए हैं और आपको किसी सहायता की आवश्यकता है। आपदा परिचालन केंद्र संख्या 1070 या 9557444486 पर संपर्क करें।'' ब्रेकिंग: उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से तबाही, 100-150 लोगों के बहने की आशंका वहीं, थोड़ी देर पहले ही सीएम रावत ने हालात सुधरने को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा, "राहत की खबर ये है कि नंदप्रयाग से आगे अलकनंदा नदी का बहाव सामान्य हो गया है। नदी का जलस्तर सामान्य से अब 1 मीटर ऊपर है लेकिन बहाव कम होता जा रहा है। राज्य के मुख्य सचिव, आपदा सचिव, पुलिस अधिकारी एवं मेरी समस्त टीम आपदा कंट्रोल रूम में स्थिति पर लगातार नज़र रख रही है।" 

इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से बताया था, "चमोली के रिणी गांव में ऋषिगंगा प्रोजेक्ट को भारी बारिश व अचानक पानी आने से क्षति की संभावना है। नदी में अचानक पाने आने से अलकनंदा के निचले क्षेत्रों में भी बाढ़ की संभावना है। तटीय क्षेत्रों में लोगों को अलर्ट किया गया है। नदी किनारे बसे लोगों को क्षेत्र से हटाया जा रहा है।" त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस घटना को लेकर किसी प्रकार की अफवाह न फैलाने की अपील की है। उन्होंने कहा, "एहतियातन भागीरथी नदी का फ्लो रोक दिया गया है। अलकनन्दा का पानी का बहाव रोका जा सके इसलिए श्रीनगर डैम तथा ऋषिकेष डैम को खाली करवा दिया है। SDRF अलर्ट पर है। मेरी आपसे विनती है अफवाहें न फैलाएं। सरकारी प्रमाणिक सूचनाओं पर ही ध्यान दें। मैं स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं।" 

 

#फटा ग्लेशियर

Source : Agency

पाठको की राय