Tuesday, October 20th, 2026

चंपत राय सही कह रहे 14 हजार करोड़ जैसी बड़ी राशि घोटाले बाज भाजपाई ही देख सकते है - सुशील

रायपुर
विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय द्वारा दिये गए बयान 14 हजार करोड़ रुपये कांग्रेसियो ने कभी देखा है पर कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि चंपत राय सही बोल रहे 14 हजार करोड़ रुपये जैसी बड़ी धन राशि को देखना छूना किसी भी कांग्रेसी के लिए असम्भव है।

कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता इतनी बड़ी राशि कहां से देख पाएंगे। इतनी बड़ी राशि तो 36000 करोड़ का नान घोटाला करने वाले, राफेल रक्षा सौदे में दलाली खाने वाले, भ्रष्टाचार के पैसे को वर्जिन आइलैंड के कम्पनियों में रखने वाले जिनके नाम पनामा पेपर के खुलासों में होता है, वही लोग छू देख पाएंगे। शुक्ला ने कहा राम शिला पूजन के समय देश भर से इक_ा किये गए श्रीराम मंदिर के चंदे की बात होने पर संघ भाजपा विहिप के नेता तिलमिला क्यो जाते है? श्रीराम मंदिर चंदे का हिसाब कांग्रेस ने नही भगवान राम मंदिर के लिए सबसे ज्यादा प्रभावी संघर्ष करने वाले निमोर्हो अखाड़ा ने मांगा था निमोर्ही अखाड़ा ने ही यह खुलासा किया था कि राम मंदिर के लिए देश भर से 14 हजार करोड़ रुपये एकत्रित हुए थे वह किसके पास है। उन्होंने कहा पूर्व में एकत्रित चंदा जिनके पास है उन लोगो को राम मंदिर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित कमेटी को को सौप देना चाहिए। ताकि दान दाताओ का पैसा भगवान के काम मे लग सके। ऐसा कहा जा रहा है कि भगवान राम के प्रस्तावित मंदिर की लागत लगभग 1100 करोड़ है पहले से एकत्रित 14 हजार करोड़ रुपये यदि मंदिर निर्माण ट्रस्ट को मिल जायेंगे तो और चंदा लेने की जरूरत ही नही पड़ेगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय