Wednesday, October 21st, 2026

चंगोराभाठा पटवारी निलंबित

रायपुर
कलेक्टर डॉ एस.भारतीदासन ने जागेश्वर चंद्राकर पटवारी हल्का नं 59 ग्राम चंगोराभाठा, रायपुर को भुंईयां सॉफ्टवेयर में बी-1 आॅनलाईन नहीं किये जाने पर निलंबित किया है। उल्लेखनीय हैं कि शिकायतकर्ता सुभ्रत गुप्ता ने शिकायत की थी कि पटवारी जागेश्वर चंद्राकर द्वारा उनकी 0.0083 हे0 जमीन खसरा नंबर 143/3 को भुईया सॉफ्टवेयर में बी-1 आॅनलाईन नहीं किया जा रहा है। इस शिकायत पर पटवारी को कारण बताओ नोटिस दिया गया इसका संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने और कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

 

#निलंबित

Source : Agency

पाठको की राय