घर पर डांस का अभ्यास करती छात्रा, घर से भागी
धौलपुर
माता-पिता चाहता थे कि बेटी पढ़ाई करे जबकि बेटी की डांस में रूचि ज्यादा थी. माता-पिता की पिटाई के डर से ऐसा हुआ कि बेटी ने डांस से कुछ दिन दूरियां बनाईं और वह नाराज होकर बिन बताए 4 जनवरी 2021 को अपनी मामी के घर चली गई.राजस्थान के धौलपुर जिले के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं की एक छात्रा अपने घर पर डांस का अभ्यास करती है तो उसके माता-पिता, डांट-फटकार कर पिटाई लगा देते हैं. इस वजह से वह अपने घर से भाग जाती है. छात्रा ने मामी से कहा कि उसे डांस एकेडमी में एडमिशन दिलवा दें जिससे अपनी प्रतिभा माता-पिता को दिखा सके.घर से बेटी के लापता होने पर उसकी बहन ने महिला थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया और गांव के लोगों पर ही शक जताया.
मामला दर्ज होने के बाद महिला थाना पुलिस ने जब नाबालिग को पकड़कर बाल कल्याण समिति सदस्य गिरीश गुर्जर के सामने पेश किया तो मामले की पूरी सच्चाई सामने आ गई. समिति सदस्य गिरीश गुर्जर ने बताया कि महिला थाना पुलिस गुरुवार को एक बालिका को पकड़ कर उनके पास लाई थी जिसके बाद बालिका की काउंसिलिंग करके उसे पिता के पास अस्थाई सुपुर्द किया है. 10वीं की छात्रा का अपहरण नहीं हुआ था. वह माता-पिता की डांट से नाराज होकर अपनी मामा के घर चली गई थी.

पाठको की राय