Wednesday, October 21st, 2026

ग्लेशियर फटने से हरिद्वार तक तबाही का खतरा, हाई अलर्ट जारी, CM मौके के लिए रवाना 

देहरादून
उत्तराखंड के जोशीमठ जिले में ग्लेशियर टूटने से हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक ग्लेशियर टूटने से भारी मात्रा में बारिश का पानी और मलबा आने से तपोवन स्थित बांध को भी नुकसान पहुंचा है जिसके चलते निचले इलाकों में बड़ी तबाही का खतरा मंडराने लगा है। इसके चलते नदी के किनारे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अलर्ट पर कर दिया गया है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किनारे बसे लोगों को हटाने के निर्देश दिए हैं। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। "चमोली के रिणी गांव में ऋषिगंगा प्रोजेक्ट को भारी बारिश व अचानक पानी आने से क्षति की संभावना है। 

नदी में अचानक पाने आने से अलकनंदा के निचले क्षेत्रों में भी बाढ़ की संभावना है। तटीय क्षेत्रों में लोगों को अलर्ट किया गया है। नदी किनारे बसे लोगों को क्षेत्र से हटाया जा रहा है।" सीएम मौके के लिए रवाना सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया "अलकनंदा के पास के इलाकों से लोगों को निकाला जा रहा है। एहतियात के तौर पर भागीरथी नदी के प्रवाह को रोक दिया गया है। अलकनंदा के पानी के प्रवाह को रोकने के लिए श्रीनगर बांध और ऋषिकेश बांध को खाली कर दिया गया है। एसडीआरएफ अलर्ट पर है। मैं मौके के लिए रवाना हो रहा हूं।"

 

#ग्लेशियर फटने

Source : Agency

पाठको की राय